व्यापारियों के गुस्से के बाद 24 घंटे में ही रंगदारी मांगने का आरोपी पकड़ा

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

व्यापारियों के विरोध के बाद जलेसर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर रंगदारी मांगने वाले आरोपी सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है और अन्य साथियों की तलाश जारी है। सोमवार को आरोपी ने दुकानदार से रंगदारी मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी।

व्यापारियों के गुस्से के बाद 24 घंटे में ही रंगदारी मांगने का आरोपी पकड़ा

व्यापारियों के गुस्से को देखते हुए जलेसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पकड़ लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस की माने तो अन्य आरोपियों को भी तलाश किया जा रहा है। बता दें कि सोमवार को दिनदहाड़े सरे बाजार नगर में मेडिकल स्टोर संचालक मोहल्ला गली चिंताहरण निवासी शुभम वार्ष्णेय से आरोपी सचिन यादव निवासी भूड़ गड्डा जलेसर ने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार, साथी की पिटाई की।

जान से मारने की धमकी दी थी। व्यापारियों ने बाजार बंदकर विरोध जताया था साथ ही मंगलवार को भी व्यापारियों ने बैठक कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। एसएसपी से जाकर व्यापारी नेता मिले थे। मामले में कार्रवाई करते हुए एसएचओ जलेसर संजय पाल सिंह, टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन यादव को पकड़ा। वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया। अन्य अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। इनकी तलाश में दविश दी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।