
चाचा-भतीजे के मौत का जिम्मेदार आरोपी मुवीन भेजा गया जेल
Etah News - पुलिस ने चाचा-भतीजे की हत्या के आरोपी मुवीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद की गई है। चाचा शाहरुख और भतीजा साहिल की हत्या एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। फरार चौकीदार की तलाश जारी है।
चाचा-भतीजे के मौत का जिम्मेदार आरोपी मुवीन को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद कर ली है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। इसके साथ ही फरार चल रहे आरोपी चौकीदार की तलाश में दविश दी जा रही है। हालांकि चौकीदार अभी तक पकड़ा नहीं गया है। सीओ अलीगंज नीतेश गर्ग ने बताया कि थाना नयागांव के गांव उभई असदनगर निवासी सलमान की रविवार को बरात जानी थी। शनिवार को भात का कार्यक्रम चल रहा था। सभी लोग कमरे में थे। चाचा शाहरूख, भतीजा साहिल निवासी तिमनपुर शरीफ थाना कुरावली मैनपुरी आग के पास खड़े होकर डीजे पर नाच रहे लोगों का डांस देख रहे थे।
आरोपी मुवीन निवासी जयजयराम नन्नी चौक कासगंज रिश्तेदार चौकीदार लाल बहादुर निवासी उभई असदनगर की बंदूक निकाल लाया और शराब के नशे में लोड करते समम अचानक से बंदूक चल गई। गोली चलने से चाचा, भतीजे की मौत हो गई। मामले में साहिल के पिता ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में कार्रवाई करते हुए एसएचओ नयागांव अनिल कुमार सिंह, टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुवीन को पकड़ लिया और निशानदेही पर बंदूक भी बरामद कर ली। फरार चौकीदार की तलाश में दविश दी जा रही है। बताया कि फरार आरोपी को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। देररात दोनों शव पहुंचे गांव तिमनपुर शरीफ बालक साहिल के शव का पोस्टमार्टम रविवार दोपहर हो गया था। चाचा शाहरुख के शव आगरा में पोस्टमार्टम हुआ था। इसके चलते काफी समय लग गया। देररात दोनों शव गांव में पहुंचे। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




