जगतगुरु भद्राचार्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दर्ज कराई गई रिपोर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - एक युवक ने जगतगुरु भद्राचार्य पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। दरोगा भीम सेन ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश जारी है और साइबर थाना की मदद भी ली जाएगी। मामला अवागढ़ थाना में दर्ज किया गया है।

जगतगुरु भद्राचार्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दर्ज कराई गई रिपोर्ट

जगतगुरु भद्राचार्य पर युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जानकारी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में दरोगा ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। थाना अवागढ़ में तैनात दरोगा भीम सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अवागढ़ निवासी ओमराणा ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर ली। सोशल मीडिया पर आरोपी ने जगतगुरु भद्राचार्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। टिप्पणी वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने विरोध जताया। मामले में शिकायत पुलिस से की गई। जानकारी करने के बाद दरोगा ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसएचओ अवागढ़ अखिलेश दीक्षित का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। साइबर थाना की भी मदद ली जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।