Etah News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर लिया स्वच्छता-सत्य-अहिंसा का संकल्प

हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद में श्रद्धा एवं उत्साह से मनायी गई। स्टेडियम में क्रॉस कंट्री द

Etah News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर लिया स्वच्छता-सत्य-अहिंसा का संकल्प

Etah News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद में श्रद्धा एवं उत्साह से मनायी गई। स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम एम. अरुन्मोली ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन अजय नारायण सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्र प्रकाश पाठक, एडीएम न्यायिक रमेश मौर्य, एसडीएम अनवर राशिद फारूखी, एसडीएम विपिन कुमार मोरल सहित कलक्ट्रेट अधिकारियों, कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रिंटिंस गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गायन, वंदे मातरम् का गायन प्रस्तुत किया। डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री के विचारों को आत्मसात कर संगठित होकर कार्य करने से समाज, जनपद को मजबूती प्रदान की जा सकती है।जनपद न्यायालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर आदर्श अपनाने का लिया संकल्पजनपद न्यायालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती न्यायिक अधिकारियों ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। जनपद न्यायाधीश राकेश धर दुबे ने बहुउद्देशीय हाल में जयंती पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किये। कार्यक्रम में अपर जिला जज कक्ष सं-1 मनीषा, अपर जिला जज, एससी/एसटी एक्ट अशोक कुमार, अपर जिला जज कक्ष सं-3/ विशेष न्यायाधीश गैंगेंटर कमालुद्दीन ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और सामाजिक समरसता के विचारों को याद कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अशोक कुमार, विनीत कुमार वाश्वानी, नरेन्द्र पाल राणा, शशी भूषण कुमार शाण्डिल, शीलवन्त, मोहम्मद फ़िरोज़, सुधा, अनिल कुमार-शुभी अग्रवाल, आरती मोर्या मौजूद रहे।मेडिकल कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुआ ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियानवीरांगना अबन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. विवेक पराशर, डॉ. प्रशांत भारद्वाज, डॉ. जोगेन्द्र कुमार, डॉ. मंजरी कुमारी, डॉ. साधना सिंह, डॉ. अर्चना यादव, डॉ. मंजेश कुमार समस्त कर्मचारी तथा एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।श्रीनिवास अग्रावल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मनायी जयंतीजलेसर के श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी। प्रधानाचार्य डा. गिरिराज सिंह, प्रबंध समिति के सत्यप्रकाश अग्रवाल, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, अजय मोहन शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, डीलेश कुमार उपाध्याय ने दोनों महापुरुषों, मां शारदे के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।बीपीएस पब्लिक स्कूल में मनायी गांधी-शास्त्री की जयंतीबीपीएस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती चित्रों पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि, माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार, हेडमिस्ट्रेस लिली थॉमस, प्रधानाचार्य जिम थॉमस, विद्यार्थियों ने स्वच्छता, सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।अपेक्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गांधी जयंतीअपेक्स पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान डायरेक्टर सत्य प्रकाश सिंह, मंजू लता, प्रतिमा शर्मा, उषा राजपूत, चित्रा शाक्य, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।सरस्वती बालिका महाविद्यालय में मनायी गांधीजी-शास्त्री जयंतीरेलवे रोड स्थित सरस्वती बालिका महाविद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर में महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री जयंती पीके जैन सभागार में मनायी गई। महामंत्री संजीव गोयल, हरीबाबू गुप्ता, डा. राकेश सक्सेना, सर्वेश बाबू दीक्षित, विनय जैन, आशुतोष मिश्रा, मनमोहन राठी, पीके जैन ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सोनम यादव, नेहा यादव, प्रिया कुमारी, तंजिला, ज्योति, कल्पना गहलौत, नीलिमा, प्रियंका, डा. अनिल कुमार, विनीत भारद्वाज, दद्दनसिंह, लखन प्रसाद, अभय शर्मा, महेश चन्द्र, संगम चौहान मौजूद रहे।रंगोली सजाकर गांधी-शास्त्री को किया यादविश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलू जैन, विशिष्ट अतिथि मीता जैन ने मां सरस्वती का दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6,7 एवं 8 की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में प्रथम साफिया, जोया, इफरा, तैबा ग्रुप, द्वितीय सिद्रा, रिया, छवि, माहूम ग्रुप, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाला ग्रुप-अल्जिया, उरुज, हिफ्जा, संध्या का रहा। इस दौरान प्रबंधक डॉ. विकास सक्सेना, प्रधानाचार्या हेमलता वार्ष्णेय, पूजा चौहान, मानसी सक्सेना, हिरदेश कुमार, सना, अमरीन, कल्पना, अर्सी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।धूमधाम से मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री की जयंतीमहात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती नगर पालिका परिषद में धूमधाम से मनायी गई। पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम, आरआई राकेश कुमार गौरव, एसएफआई सुरजीत सिंह, सभासद हिमांशु शर्मा विक्की, पीसी कुशवाहा, बॉबी वाष्र्णेय, मयंक उपाध्याय, सरदार नवजोत सिंह मौजूद रहे।जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति ने मनायी लाल बहादुर शास्त्री जयंतीजिला चित्रगुप्त कल्याण समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विचार गोष्ठी ठंडी सड़क पर हुई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राष्ट्रीय संगठन मंत्री विपिन जौहरी ने लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनुपम जौहरी, महामंत्री अनिल प्रकाश सक्सेना, प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार जौहरी एडवोकेट, युवा अध्यक्ष डॉ. विकास सक्सेना, हिमांशु अस्थान, अक्षित जौहरी, राजीव सक्सेना, हेमेंद्र सक्सेना, विकास चौधरी, अर्जुन, कान्हा शामिल रहे।गांधी-शास्त्री के आदर्शों से होगा राष्ट्र का सर्वांगीण विकास : राजीव गुप्ताजीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय, प्रबंधक अतुल राठी, प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर राजीव गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके मनायी। कार्यक्रम में सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर एवं प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता, विद्यालय के शैक्षिक प्रमुख प्रेमचंद, उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार मिश्रा, प्रचार प्रसार प्रमुख डॉ. अरुण राजोरिया, वरिष्ठ आचार्य रमन प्रताप सिंह मौजूद रहे।एसडी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमधुमरी के एसडी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों, प्रबंधक अनुज अग्रवाल ने मां सरस्वती, गांधीजी, शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य एसएस वसुमित्र, अतुल भदौरिया, अरुण शर्मा, केके तिवारी, सनी यादव, सचिन राठौर, विनीत कुमार मित्तल, अनुपम गुप्ता, अंजली झा, अवनी, ज्योति, सौम्या, लक्ष्मी उपस्थित रहे।गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता-शास्त्री जी को किया नमनएसएन किड्स केयर प्ले एंड जूनियर हाई स्कूल, अलीगंज में गांधी जयंती धूमधाम से मनायी गयी। जिसमें विद्यालय प्रधानाचार्य राघवेंद्र श्रीवास्तव, मैनेजर अर्चना शुक्ला, अध्यक्ष मधुर शुक्ला, नमन शुक्ला एव समस्त स्टाफ के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की ।अलीगंज में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेशअलीगंज में नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, राष्ट्रसेवा के विचारों की गूंज अलीगंज क्षेत्र में सुनाई दी। जयंती पर तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. शशि शेखर, तहसीलदार संजय कुमार ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किये। ब्लॉक अलीगंज सभागार में खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अलीगंज कोतवाली में क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, कोतवाली प्रभारी रुपेश वर्मा ने दोनों महापुरुषों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जीडी इंटरनेशनल कॉलेज में प्रबंधक सुधा यादव, प्रधानाचार्य आकाश शुक्ला ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से विद्यार्थियों को रूबरू कराया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।बुलाकीनगर के खिलाड़ियों ने हॉकी में लहराया जीत का परचमअलीगंज में गांधी-शास्त्री जयंती पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बुलाकीनगर में खेलकूद कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय जुनेदपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय बुलाकीनगर के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बच्चों के बीच राष्ट्रीय खेल हॉकी का मुकाबला कराया गया, जिसमें बुलाकीनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। एआरपी प्रवेश यादव, प्रधानाध्यापिका नीलम, संकुल प्रभारी रूप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुकाबले में उच्च प्राथमिक विद्यालय बुलाकीनगर की टीम विजेता रही। विद्यालय की ओर से विजेता टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्वेता पांडेय, पूजा दुबे, केदार सिंह, वंदना तोमर, प्रवेश कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खेल गतिविधियों के आयोजन में सहयोग किया।इंडियन जनसेवा दल ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर किये पुष्प अर्पितइंडियन जनसेवा दल ने गांधी जयंती पर घंटाघर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनायी। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सविता, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला राजोरिया, जिला प्रभारी राजकुमार सविता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, अनिल कुमार, कमलकांत, वीरेश ठेकेदार, राघवेंद्र सविता, रमेश सविता, महेश सविता, राजू टाइगर, कुमार सौम्य राजपूत उपस्थित रहे।सपा ने किया राष्ट्रपिता-पूर्व प्रधानमंत्री को यादसमाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती चित्र पर माल्यार्पण कर मनायी गई। कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी, जसवीर सिंह यादव, जहीर अहमद, सत्यवीर सिंह दिवाकर, भूपेंद्र प्रजापति, सुनील यादव, चैतन्य शाlक्य, रामसेवक पहलवान लोधी, राकेश राजपूत, संदीप यादव, हिमालय सिंह, वीरपाल लोधी, महेश वर्मा, जमशेद आलम, अमित यादव, रविन्द्र सिंह, बबलू, सरफराज, समीउल्लाह, डॉ. इब्राहिम, विजय सिंह, धीरेन्द्र सिंह जाटव, मुमताज़ उद्दीन मौजूद रहे।स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर मनायी गांधी-शास्त्री जयंतीसकीट में नगर में नगर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रशान्त यादव, सभासदों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने आठ दिवसीय कार्यक्रम में श्रमदान की अपील की। सभी नागरिकों से सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए 157 घंटे का श्रमदान करने का आहवान किया।ब्लॉक सकीट क्षेत्र के स्कूल-कार्यालय में धूमधाम से मनाई गांधी-शास्त्री जयंतीसकीट में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा, आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। नगर पंचायत कार्यलय पर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रशान्त यादव, सभासदों ने, सीएचसी सकीट पर एमओआईसी डॉ. शिव कुमार राजपूत, थाना परिसर में थाना प्रभारी मधू दुवे, खण्ड विकास कार्यालय पर वीडीओ अजीत सिंह, चौधरी बदन सिह इण्टर कॉलेज पर प्रधानाचार्य हरिओम यादव, डीएवी इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य अनोखे सिंह यादव, प्राथमिक विद्यालय सकीट प्रथम पर डॉ. रमा दुबे, उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट पर आनन्द कुमार शर्मा, प्रतिभा यादव, प्राथमिक विद्यालय पीपलटोला पर डॉ. प्रमिला जैन, सरस्वती शिशु मन्दिर पर ब्रह्म प्रकाश वार्ष्णेय, प्राथमिक विद्यालय कबार पर मोहम्मद माजिद, प्राथमिक विद्यालय चाँदपुर लोकसपुर पर अजनेश कश्यप, प्राथमिक विद्यालय दोदलपुर पर श्रद्धा शाक्य, प्राथमिक विद्यालय कुल्ला हवीवपुर पर ललित यादव, पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय सकतपुर पर अनुपमा द्विवेदी ने गांधीजी, शास्त्री को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।ब्लॉक जैथरा क्षेत्र में राष्ट्रपिता-पूर्व प्रधानमंत्री जयंती धूमधाम से मनायीजैथरा के ब्लॉक क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण कर दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्जित किये। कोतवाली में थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने तिरंगे को सलामी देकर दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। सीएचसी जैथरा पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर तिरंगे को सलामी। राष्ट्रीय एकता गांधी विचार वाहिनी ने रोहिणी भवन पर गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर गणेश चन्द्र गुप्ता, सतीश चंद्र राजोरिया, छोटेलाल यादव, डॉ. तुलसीराम वर्मा, शेलेन्द्र गुप्ता, सुमन श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsएटाEtah News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर लिया स्वच्छता-सत्य-अहिंसा का संकल्प