Etah News: गाड़ी से इंजन बॉक्स चोरी करने के मामले में तीन चोर पकड़े

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: पिलुआ पुलिस ने गाड़ी से बॉक्स चोरी करने के मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से नकद एक लाख 10 हजार रुपये और कुछ चोरी किए गए बॉक्स बरामद हुए हैं। कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। चोरों में मुख्तार, राजू, और प्रशांत शामिल हैं।

Etah News: गाड़ी से इंजन बॉक्स चोरी करने के मामले में तीन चोर पकड़े

Etah News: गाड़ी से बॉक्स चोरी करने के मामले में पिलुआ पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा। जिनके कब्जे से नकदी और बॉक्स बरामद हुए है। कानूनी कार्रवाई के बाद चोरों को जेल भेजा गया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तीन मई थाना पिलुआ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें बताया गया था कि चालक दिनेश कुमार 147 बॉक्स फेस 02 नोएडा लेकर जा रहा था, जिसमें से 28 बॉक्स चलती गाड़ी से चोरों ने चुरा लिए थे। जिसके बाद मामले में थाना पिलुआ में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह के नेतृत्व में तीन चोरों को पिलुआ पुलिस ने पकड़ा।

चोरों ने अपने नाम मुख्तार पुत्र मुन्ना निवासी कांशीराम आवसीय कालोनी सारसोल थाना बन्नादेवी, राजू पुत्र बाबूलाल निवासी रूचि मील के पास नादा बाईपास थाना रोरावर, प्रशान्त उर्फ कलुआ पुत्र उदलसिंह निवासी सुखावली आरएएफ रोड थाना महुआखेड़ा जिला अलीगढ़ बताया। इनके कब्जे से दो बाक्स इंजन बाडी, एक लाख 10 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी प्रशांत पर चार, मुख्तार पर दो मामले दर्ज हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।