ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटापटना पक्षी बिहार पहुंची चिकित्सीय टीम, सभी पक्षी मिले स्वस्थ

पटना पक्षी बिहार पहुंची चिकित्सीय टीम, सभी पक्षी मिले स्वस्थ

एटा/जलेसर। खतरनाक बर्ड फ्लू को लेकर देशभर में अलर्ट जारी हुआ है। अन्य राज्यों में लगातार मर रहे पक्षियों के बाद हर जगह बचाव के निर्देश दिए गए हैं,...

पटना पक्षी बिहार पहुंची चिकित्सीय टीम, सभी पक्षी मिले स्वस्थ
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 09 Jan 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

एटा/जलेसर। खतरनाक बर्ड फ्लू को लेकर देशभर में अलर्ट जारी हुआ है। अन्य राज्यों में लगातार मर रहे पक्षियों के बाद हर जगह बचाव के निर्देश दिए गए हैं, इसी बीच शनिवार को पशु चिकित्सक पटना पक्षी विहार पहुंचे और प्रवासी-अप्रवासी पक्षियों को देखा। लगभग सभी पक्षी स्वस्थ मिले। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी, चिकित्सकों ने राहत की सांस ली।

शनिवार को पशु चिकित्सक, वन विभाग, आगरा की एक टीम पटना पक्षी विहार पहुंची। यहां प्रवासी-अप्रवासी पक्षियों की गतिविधि का निरीक्षण किया गया। किसी भी पक्षी में कोई भी बीमारी नहीं मिली। जिसके बाद टीम ने राहत की सांस ली। पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पक्षियों में किसी भी प्रकार के रोग की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। दयालबाग शिक्षण संस्थान से आई पक्षी विशेषज्ञ डॉ. पलक गुप्ता ने भी पक्षियों को देखा। पक्षियों की गतिविधियां सामान्य मिली। कोई भी पक्षी बीमार, सुस्त नहीं मिला। जांच के दौरान क्षेत्रीय वनाधिकारी नरेन्द्र कुमार रावत, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. दीपक सिंह, वन दरोगा शैलेन्द्र पाल सिंह, वन्य जीव रक्षक शुभम कुमार पांडेय मौजूद रहे।

शनिवार को चिकित्सीय टीम पटना पक्षी विहार पहुंची। वाइनाकुलर के जरिए पक्षियों को देखा गया। कोई भी प्रवासी-अप्रवासी पक्षी सुस्त, बीमार नहीं दिखा। पास जाने पर अच्छे से उड़ भी रहे थे।

नरेन्द्र रावत, क्षेत्रीय वन अधिकारी पटना पक्षी विहार।

यह बरतें सावधानी

1.पक्षी कहीं भी मरा हुआ मिले तो विभाग को सूचना दें।

2.मरे हुए पक्षी को उठाते समय ग्लिब्स पहनें, मास्क भी लगाएं।

3.आम जनता दूर ही रहे, इसका संक्रमण काफी तेजी से फैलता है।

इस बार 46हजार से अधिक आएं पक्षी

एटा। इस बार पटना पक्षी विहार में 46हजार से अधिक पक्षी आए है। प्रवासी पक्षी सबसे ज्यादा 32340 आए है अप्रवासी पक्षी चौदह हजार से अधिक आए है। कई देशों से प्रवासी पक्षी आए है।

पहली बार यूरोप, तिब्बत से भी आए है पक्षी

एटा। बताया जा रहा है कि पहली बार यूरोप, तिब्बत से भी पक्षी आए है। इससे पहले भी यहां से पक्षी आते थे। कुछ साल से पक्षी नहीं आ रहे थे। फ्लेमिंगों, क्रेसटेड पोचडि जैसे पक्षी पहली बार आए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें