Etah News: बीपी डाउन होने से हुई अर्चना की मौत, मोनिका निकली मलेरिया पॉजिटिव

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: शुक्रवार सुबह 4.30 बजे 42 वर्षीय महिला को बीपी कम होने पर मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का क्रोध और शोक बढ़ गया। वहीं, बालरोग वार्ड में छह वर्षीय मोनिका की मलेरिया जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Etah News: बीपी डाउन होने से हुई अर्चना की मौत, मोनिका निकली मलेरिया पॉजिटिव

Etah News: बीपी कम होने पर शुक्रवार सुबह 4.30 बजे मेडिकल कालेज इमरजेंसी में 42 वर्षीय मरीज को परिजन गंभीर हालत में लेकर पहुंचे। जहां पर डयूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच करने के उपरांत महिला मरीज को मृत घोषित कर दिया। बालरोग वार्ड में छह वर्षीय बालिका मोनिका की जांच रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव आयी है। खेतूपुरा निवासी 40 वर्षीय अर्चना पत्नी उमेश कुमार को सुबह 4.30 बजे गंभीर हालत में परिवारीजनों ने मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां पर डयूटी पर मौजूद चिकित्सक ने महिला मरीज को जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मृत घोषित करत ही परिजनों में कोहराम मच गया।

साथ में मौजूद राहुल ने बताया कि अचानक बीपी कम होने से मरीज की हालत गंभीर हो गई। पहले वह मरीज को सीएचसी जैथरा लेकर गये। वहां से मरीज को मेडिकल कालेज भेज दिया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। दूसरी ओर बालरोग वार्ड में शुक्रवार को भर्ती हुई नगला बावन निवासी छह वर्षीय मोनिका पुत्री रवि की जांच रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव आयी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsएटाEtah News: बीपी डाउन होने से हुई अर्चना की मौत, मोनिका निकली मलेरिया पॉजिटिव