Etah News: रेलवे स्टेशन पर बढाई जा रही प्लेटफॉर्म की लंबाई, यात्रियों को मिलेगी राहत

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: एटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई कम होने से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में समस्या हो रही थी। हिन्दुस्तान अखबार ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद रेलवे ने प्लेटफार्म की लंबाई 175 मीटर बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा में सुधार होगा।

Etah News: रेलवे स्टेशन पर बढाई जा रही प्लेटफॉर्म की लंबाई, यात्रियों को मिलेगी राहत

Etah News: एटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई कम होने के कारण पैसेंजर ट्रेन के आधे कोच प्लेटफार्म से बाहर निकल जाते हैं। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने संबंधी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को हो रहीं इस समस्या को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 22 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संज्ञान लेते हुए प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाए जाने का कार्य शुरू कराया गया है। एटा रेलवे स्टेशन के एकमात्र प्लेटफॉर्म की लंबाई वर्तमान में मात्र 244 मीटर है। प्लेटफॉर्म छोटा होने के कारण यहां से प्रतिदिन संचलित हो रही 12 कोच की एटा-आगरा एवं एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन पूरी तरह से प्लेटफॉर्म पर खड़ी नहीं हो पा रही। ट्रेन के पीछे के कई कोच प्लेटफॉर्म से काफी बाहर तक खड़े हो रहे हैं। इस वजह से ट्रेन में चढ़ते उतरते हुए सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है। यात्रियों की इस समस्या को जब हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो उमरे प्रयागराज मंडल के उच्चाधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुरंत प्लेटफार्म की लंबाई को 175 मीटर बढ़ाने की मंजूरी देकर बजट धरातल पर काम शुरू करा दिया है। वर्तमान में प्लेटफॉर्म के विस्तार के लिए निर्माण स्थलपर पहले से पड़े स्लीपर और पटियों को हटाने का काम किया जा रहा है। इसके पूरे होने के बाद प्लेटफार्म निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं प्लेटफार्म पर शौचालय, पेयजल और यात्री शेड़ लाइटटिंग का कार्य भी होगा.

प्लेटफार्म विस्तार की आवश्यकता

अब 16 कोच की ट्रेनें भी आसानी से हो सकेंगी खड़ी

प्लेटफार्म की नई लंबाई

रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्लेटफॉर्म में 175 मीटर की अतिरिक्त लंबाई जोड़ी जा रही है। इस विस्तार कार्य के पूरा होने के बाद एटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की कुल लंबाई 419 मीटर हो जाएगी, जिससे भविष्य में 16 कोच तक की एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें बिना किसी परेशानी के पूरी तरह प्लेटफॉर्म पर खड़ी हो सकेंगी। इससे यात्रियों को न केवल सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी साफ होगा।

सदस्यता सूचनाएँ

एटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई कितनी है?
एकमात्र प्लेटफॉर्म की लंबाई वर्तमान में मात्र 244 मीटर है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।