
पंचायत सहायकों का मानदेय न देने वाले 10 पंचायत सचिवों को नोटिस
Etah News - डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने पंचायत सहायकों के मानदेय का समय पर भुगतान न करने के मुद्दे पर ग्राम पंचायत सचिवों को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कार्रवाई की जाएगी।...
पंचायत सहायकों के मानदेय का समय पर भुगतान न करने के संबंध में डीपीआओ से संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोष जनक जबाव न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि एक सितंबर को कुछ ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक शिकायतें लेकर आए कि पंचायत स्तर से उनको मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनको अनेकों प्रकार की आर्थिक मुसीबतों से जूझना पड़ रहा है। पंचायत सहायकों की इस समस्या को देखते हुए संबंधित ग्राम पंचायत सचिव ध्यानपाल, राजेंद्र सिंह, विवेक, जाकिर हुसैन, विजय बहादुर, विनय कुमार, अमित, योगेंन्द्र, भूपसिंह, हरवेंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जानबूझ कर मानदेय रोकने वाले सचिवों पर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




