सम्पूर्ण समाधान दिवस में 70 प्रतिशत अधिकारी ने ऑनलाइन जुड़े

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर डीजल-पेट्रोल खपत में मितव्ययता बरतने, प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने ऑनलाइन प्रतिभागिता की। जलेसर में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 70 प्रतिशत अधिकारी ने ऑनलाइन जुड़े

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर डीजल-पेट्रोल खपत में मितव्ययता बरतने, प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पर्यावरण हितैषी बनाने को शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने ऑनलाइन प्रतिभागिता की। तहसील जलेसर में 70 फीसदी से अधिक जिलास्तरीय अधिकारी ऑनलाइन जुड़े। डीएम अरविंद सिंह, एससपी इलामारन जि ने तहसील जलेसर में मौजूद रहकर शिकायतों को सुना। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पेंशन, खतौनी, अंश निर्धारण, राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऑनलाइन जुड़े अधिकारियों से डीएम ने प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।

समाधान दिवस में शिकायतों का निस्तारण

एसएसपी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर थाना प्रभारियों को कार्रवाई को निर्देशित किया। जलेसर तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। तहसील अलीगंज में 23 प्रार्थना पत्रों में से छह, तहसील एटा सदर में प्राप्त 15 प्रार्थना पत्रों में से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

Voice of UP

उपस्थित अधिकारी

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विपिन वर्मा, सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम पीयूष रावत, सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार जलेसर संदीप सिंह, नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन, खंड विकास अधिकारी जलेसर पीएस आनंद, एआर कॉपरेटिव सतीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह आदि मौजूद रहे। शेष अधिकारी वर्चुअल माध्यम से ऑनलाइन जुड़े।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कितने प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए?
जलेसर तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।