ट्रेडिंग की ट्रेनिंग के नाम पर साइबर ठगों ने ठगे 20 लाख

Jan 16, 2026 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - ऑनलाइन ठगों ने ट्रेडिंग सिखाने और इफको खाद की एजेंसी दिलाने के नाम पर 12 लाख से अधिक रुपये ठग लिए। लोकेंद्र ने इफको एजेंसी के लिए 7.5 लाख रुपये डाले, जबकि अनुज कुमार ने ट्रेडिंग के नाम पर 12.5 लाख रुपये दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ठगों के खातों पर होल्ड लगा दिया है।

ट्रेडिंग की ट्रेनिंग के नाम पर साइबर ठगों ने ठगे 20 लाख

ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर ऑन लाइन ठगों ने 12 लाख से अधिक रूपया ठग लिया। वह लगातार पैसा खाते में डलवाते रहे। जानकारी पर पुलिस मामला दर्ज कर ठगो के खातों की निकासी पर होल्ड लगवा दिया है। वहीं इफको खाद का लाइसेंस दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख रूपया ठग लिया। दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर धनश्याम निवासी लोकेंद्र पुत्र कुंवरपाल सिंह इफको खाद की एजेंसी लेना चाहते थे। इस बारे में उन्होंने ऑन लाइन जानकारी सर्च की थी। कुछ दिनों बाद मोबाइल पर फोन आया कि हम इफको खाद की एजेंसी दिला देंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

22 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच ठग ऑन लाइन पैसा मांगने लगे। एजेंसी लेने के लालच में वह पैसे डालता रहा। इस बीच लोकेंद्र ने सात लाख 51 हजार 700 रुपये डाल दिए। इसके बाद भी उसे कुछ हाथ नहीं आया। लगातार आरोपी उससे ढाई लाख रुपये और मांग रहे थे। इस पर उसे कुछ शक होने लगा। ऐसे में वह इसकी जानकारी लेने के लिए दिल्ली इफको केंद्र पर पहुंच गया। वहां पर पहुंचकर जब जानकारी की तो इफको के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कोई पैसा ऑनलाइन नहीं लिया जाता है। फिर से उन नंबरों पर संपर्क किया तो नंबर बंद जाने लगे। मामले की रिपोर्ट कोतवाली देहात में दर्ज कराई गई है। दूसरा मामला जलेसर कोतवाली में दर्ज कराया गया है। इसमें हसनगढ़ निवासी अनुज कुमार पुत्र अशोक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें शीतल और बलवीर के नाम और मोबाइल नंबर से दर्ज कराई गई है। आरोप है कि इन लोगों ने ट्रेंडिग सीखने के नाम पर पैसा ले लिया। दोनों ने आरोपियों ने 12 लाख 50 हजार रुपया ले लिया। ऑन लाइन ठग ट्रेडिंग कराने के नाम पर पैसा भी दो गुना देने का लालच दे दिया था। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ठगो के खातों को होल्ड करा दिया है। संभावना है कि इसमें कुछ पैसा वापस मिल जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।