Etah News: ग्राम पंचायतों की विकास कार्ययोजना को लेकर सचिवों, पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: गुरुवार को विकासखंड अलीगंज में ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण में पंचायत विकास योजना, ग्राम सभा की भूमिका, और अन्य आवश्यक विषयों पर जानकारी दी गई। एडीओ पंचायत ने इस योजना को गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।

Etah News: ग्राम पंचायतों की विकास कार्ययोजना को लेकर सचिवों, पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण

Etah News: गुरुवार को विकासखंड अलीगंज के ब्लॉक सभागार में न्याय पंचायत स्तर के ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने की पूरी प्रक्रिया, ग्राम सभा की भूमिका, विभागीय समन्वय, विकास कार्यों का चयन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

योजना निर्माण में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा और आजीविका से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर नाहर सिंह, रोशन सिंह, रमन प्रकाश एवं राकेश बाबू ने सचिवों और पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त कर उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाए।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

एडीओ पंचायत राकेश कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत की कार्ययोजना केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि गांव के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। एडीओ समाज कल्याण अनुज कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन एवं निराश्रित महिला पेंशन, पात्र लाभार्थियों की पहचान तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्राथमिकता दी जाए, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। खंड प्रेरक मीणा शाक्य ने प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायकों को डिजिटल माध्यम से कार्यों की मॉनिटरिंग, जनजागरूकता अभियान तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी।

सामान्य प्रश्न

ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने में कौन से विषयों को प्राथमिकता दी गई?
योजना निर्माण में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा और आजीविका से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।