पहले दिन नहीं हुआ कोई नामाकंन पत्र दाखिल, 285 पर्चे बिके
नामाकंन प्रक्रिया के पहला दिन नामाकंन पत्र दाखिल करने के लिए किसी ने भी शुभ नहीं माना है। पूरे जिले में 62 अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन पत्र खरीदे गए। जबकि सभासद पद के प्रत्याशियों ने 223 नामाकंन पत्र...
नामाकंन प्रक्रिया के पहला दिन नामाकंन पत्र दाखिल करने के लिए किसी ने भी शुभ नहीं माना है। पूरे जिले में 62 अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन पत्र खरीदे गए। जबकि सभासद पद के प्रत्याशियों ने 223 नामाकंन पत्र खरीदे। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने तहसील सदर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।
नगर निकाय चुनाव के लिए शनिवार को नामाकंन प्रक्रिया का पहला दिन था। अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए है। एटा सदर तहसील में एटा नगर पालिका के लिए पूजा गुप्ता पत्नी पीजी गुप्ता, विमलेश गुप्ता ने नामाकंन पत्र खरीदे। बसपा प्रत्याशी के रुप में जहीर अहमद की पत्नी नाजमा के नाम से भी नामाकंन पत्र खरीदे। राकेश गांधी की पत्नी मीरा गांधी ने निर्दलीय प्रत्याशी के लिए नामाकंन पत्र खरीदे गए। इसके अलावा मौहश्री, सरोज देवी के नाम से भी नामाकंन पत्र खरीदे गए है। नगर पालिका परिषद मारहरा में अध्यक्ष पद के लिए दोनों लोगों ने नामाकंन पत्र खरीदे है। सकीट में अध्यक्ष पद के लिए 22 नामाकंन पत्र खरीदे गए। जबकि अध्यक्ष पद पर कोई भी नामाकंन पत्र नहीं बिका। अवागढ और निधौली कलां नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए कोई भी नामाकंन पत्र नहीं खरीदा गया। तहसील सदर में नामाकंन पत्रों की व्यवस्थाओं की जांच के लिए डीएम अमित किशोर तथा एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने निरीक्षण किया। तहसील में बाहर फोर्स तैनात किया गया था। नामाकंन कक्ष के बाहर फोर्स तैनात था। अंदर घुसने से पहले सर्च की जा रही थी।
अलीगंज तहसील में पहले दिन नहीं हुआ नामांकन
अलीगंज। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। प्रथम दिन अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए कुल 73 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सर्किल के सभी थानों का पुलिस फोर्स लगाया गया। नामांकनस्थल पर प्रत्याशी के साथ मात्र एक व्यक्ति को ही अंदर आने की अनुमति मिल सकी।
नगर पालिका परिषद अलीगंज, नगर पंचायत जैथरा तथा राजा का रामपुर के अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अलीगंज में पालिकाध्यक्ष पद के लिए 6 नामांकन पत्र तथा सभासद पद के लिए 33 नामांकन पत्र प्रत्याशियों ने खरीदे। जैथरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 11 तथा सदस्य पद के लिए 10 नामांकन पत्र खरीदे गए। राजा का रामपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 8 तथा सदस्य पद के लिए 5 नामांकन पत्र प्रत्याशियों ने खरीदे हैं। नामांकन स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से सर्किल के थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। मुख्य गेट पर आने वाले सभी लोगों की सघन चेकिंग की गई। स्थल पर मोबाइल भी प्रतिबंधित किया गया था। एसडीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि नामांकन स्थल पर सारी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी गई है।
जलेसर में दो अध्यक्ष और सभासद के 66 नामाकंन पत्र बिके
जलेसर। शनिवार को पहले दिन स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष पद के दो तथा सभासद पद के 66 नामाकंन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि किसी भी पद के लिए कोई नामाकंन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि अवागढ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने तो नामाकंन पत्र खरीदा गया है और न ही दाखिल किया गया है। ऐसा ही सभासद पद के लिए भी कोई नामाकंन पत्र खरीदा तथा दाखिल नहीं किया गया है।
दो वार्डों से किन्नर भी कूद सकते हैं चुनावी समर में
जलेसर। निकाय चुनाव की घोषणा होते ही सियासी पारा बढता ही जा रहा है। भाजपा के प्रत्याशी घोषित न करने से अभी नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। दो प्रत्याशी किन्नर समाज से ताल्लुक रखते है। सूत्रों के अनुसार नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 17 से सलमा किन्नर ने तो वार्ड संख्या से बबली किन्नर ने नामाकंन पत्र खरीदे है। नगर में दो वार्डो से किन्नरों के चुनावी मैदान में कूदने से इस बार निकाय चुनाव के रोचक होने की संभावना है। नगर के गली मोहल्लो में लोगो की जुवान पर सिर्फ यही चर्चा जोरों पर है। अब देखना यह कि नगर में पहली वार चुनावी दंगल में कूदने वाले इन किन्नरो के सामने कौन मैदान में आता है।