ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटातीन दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा कोई सुराग

तीन दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा कोई सुराग

तीन दिन पूर्व घर से बकरी चराने गई लापता है। परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाना मारहरा में गुमखुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजन किशोरी के साथ अनहोनी होने को लेकर आशंकित हैं। तीन दिन बाद भी...

तीन दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा कोई सुराग
हिन्दुस्तान टीम,एटाTue, 31 Jul 2018 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन दिन पूर्व घर से बकरी चराने गई लापता है। परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाना मारहरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजन किशोरी के साथ अनहोनी होने को लेकर आशंकित हैं। तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है।

थाना मारहरा क्षेत्र के मोहल्ला गफूरगंज निवासी किशोरी रविवार शाम को ईदगाह पर बकरी चराने गई थी। जब वह शाम को घर वापस नहीं लौटी। तब परिजनों चिंता हुई। परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। सगे-संबंधी, रिश्तेदार, आस-पड़ोस में तलाश करने के बाद भी तीन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परेशान मां-बाप ने पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट मीर की सराय निवासी हुक्म सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मारहरा थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें