
145 सीटों छात्रों के चयन को आज होगी राष्ट्रीय आय एव योग्यता आधारित परीक्षा
संक्षेप: Etah News - रविवार को एटा जनपद में गरीब एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। चार परीक्षा केन्द्रों पर 1728 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को 9 से 12वीं की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
गरीब एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में सहयोग के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा का आयोजन जनपद में रविवार प्रात: 10 से तीन बजे तक होगा। परीक्षा आयोजन के लिए जनपद में चार केन्द्र बनाए गए हैं। जहां पर परीक्षा में पंजीकृत आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं सहभागिता करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा रविवार को जनपद के चार परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगा। परीक्षा के लिए शहर में राजकीय बालिका इंटर कालेज शांतिनगर एटा, श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज एटा, जीटी रोड स्थित महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज एटा, प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कालेज एटा केन्द्र बनाए गए हैं।

जहां पर प्रात: 10 बजे से तीन बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इन चार केन्द्रों पर जनपद में 1728 छात्र-छात्राएं परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा में कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करते हैं। परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किये जाते हैं। उनको यह छात्रवृति 9 से 12वीं की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि जनपद में 145 सीटें है। परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को एक हजार रुपये छात्रवृति प्रदान की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




