बैगलेस दिवस : परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने मौज-मस्ती से किया अध्ययन
Etah News - राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में बैगलेस दिवस मनाया गया। एनसीईआरटी के निर्देशों के अनुसार, एक शैक्षिक सत्र में 10 बैगलेस दिवस मनाने का कार्यक्रम है। बच्चों ने योग, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। यह कार्यक्रम शिक्षा को अधिक आनंददायक और प्रभावी बनाने के लिए है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्कूली शिक्षा की मुख्य धारा में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रमों को चरणबद्ध तरीके से एकीकृत लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में बैगलेस दिवस मनाने के शासन से निर्देश जारी हुए है। शनिवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बैगलेस दिवस का आयोजन हुआ। जिला समन्वयक प्रशिक्षण राजीव यादव ने बताया कि एनसीईआरटी उत्तर प्रदेश ने शैक्षिक सत्र में 10 बैग लेस दिवसो का क्रियान्वयन के लिए आदेश किए गए हैं। नवंबर के तृतीय शनिवार को आज परिषदीय विद्यालयों में करायी गई गतिविधियों में बिजली के उपकरणों का परिचय, सबसे पहले प्रार्थना स्थल पर बच्चों को योग कराया गया।
एक शैक्षिक सत्र में दस बैगलेस दिवस मनाये जाने के निर्देश जिला समन्वयक प्रशिक्षण राजीव यादव ने बताया कि एक शैक्षिक सत्र में दस बैगलेस दिवस मनाये जाने के निर्देश है। नवंबर के तृतीय शनिवार से बैगलेस दिवस मनाये जाने की शुरूआत है। इसके अलावा 30 नवंबर, दिसंबर में चार शनिवार, जनवरी 2026 में तृतीय और चतुर्थ, फरवरी में पहले और दूसरे शनिवार को बैगलेस दिवस मनाया जाएगा। पीएमश्री विद्यालय पिदौरा में कराई गतिविधियां प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, पीएमश्री उच्च प्राथमिक, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बैग लेस डे पर शनिवार को बच्चों ने बिना बैग के स्कूल पहुंचकर खूब मस्ती की। अलीगंज खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार गौतम ने बताया कि बैगलेस-डे के दिन स्कूलों में अलग-अलग समय निर्धारित कर योग-व्यायाम एक-दूसरे से सीखना समूह अधिगम, खेल और पुस्तकालय समूह कार्यक्रम, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधि की जा रही है। ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के पीएमश्री विद्यालय पिदौरा, बैगलेस दिवस मनाया गया। सुबोध कुमार वर्मा, ओमवीर सिंह, नीतू सिंह, पुरुषोत्तम, पुष्पेंद्र कुमार, रेनू राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, श्याम मोहन, राजकुमारी, किरन शाक्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे। फोटो-23इटीए6 : शनिवार को ब्लॉक मारहरा के पीएमश्री विद्यालय अलीगंज में खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं। फोटो-23इटीए7 : ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के पीएमश्री विद्यालय पिदौरा में बैगलेस दिवस पर विद्युत उपकरण संबंधी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


