गोवर्धन लीला से दिया धन-पद-सत्ता का अहंकार न करने का संदेश

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

माहेश्वरी भवन में मासिक सुंदरकांड पारायण समिति द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन पंडित मनोज भार्गव ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का संगीतमय वर्णन किया। कथा में माखन चोरी, पूतना मोक्ष और गोवर्धन पूजा का वर्णन हुआ। गोवर्धन महाराज के लिए छप्पन भोग अर्पित किए गए और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

गोवर्धन लीला से दिया धन-पद-सत्ता का अहंकार न करने का संदेश

माहेश्वरी भवन में सीताराम परिवार, मासिक सुंदरकांड पारायण समिति की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन पंडित मनोज भार्गव ने श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का संगीतमय वर्णन किया। कथा व्यास पंडित मनोज भार्गव ने प्रभु श्रीकृष्ण की बाल-लीला माखन चोरी, पूतना मोक्ष और गोवर्धन पूजा का संगीतमय वर्णन किया। कथा में गोवर्धन महाराज की छप्पन भोग झांकी सजाई गई। गिरिराज की पूजा से पूरा पंडाल गिरिराज धरण प्रभु तुम्हारी शरण के भजनों से गूंज उठा। गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। प्रमोद कुमार राठी, विनोद कुमार राठी, गोपाल दास राठी, ललित मोहन राठी, मुकेश राठी, पप्पू राठी, उदित राठी, शशि राठी, मनीषा राठी, क्षितिज गुप्ता, अंकुर राठी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।