
भाई-बहन ने रची थी हामिद की हत्या की साजिश
Etah News - 17 जुलाई 2025 को जयपुर में गमी के दौरान खालिद ने पप्पू से भांजी के बारे में पूछा, जिससे पप्पू ने उसे थप्पड़ मार दिया। यह बात शबनम को पसंद नहीं आई, जिसने भाई-बहन को हत्या की साजिश रचने के लिए उकसाया। पप्पू की हत्या के मामले में जीआरपी ने खालिद को गिरफ्तार किया है।
17 जुलाई 2025 को जयपुर में गमी के दौरान खालिद (सभासद कफील का साले) ने भांजी (कफील की बेटी) के खैरियत के बारे में हामिद उर्फ पप्पू से पूछा था। गमी के दौरान ऐसी बात करने पर पप्पू ने खालिद को सभी के सामने थप्पड़ मार दिया था। वहीं दूसरी तरफ पप्पू की भाभी शबनम (कफील की पत्नी) भी मृतक को पसंद नहीं करती थी। घर में सबसे ज्यादा उसी की चलती थी। उसी के कहने पर कफील की बेटी की शादी जयपुर में की गई थी। जीआरपी पुलिस ने फरार चल रही पप्पू की भाभी की तलाश शुरु कर दी है।
जीआरपी पुलिस ने हत्या के मामले में आरोप में अब्दुल खालिद पुत्र अब्दुल रशीद निवासी सुंदरनगरी दिल्ली को कासगंज रोड बाईपास से पकड़ा था। पूछताछ में बताया था कि आरोपी ने घटना को अंजाम अपनी बहन शबनम पत्नी कफील अहमद निवासी मारहरा दरवाजा कोतवाली नगर के कहने पर दिया था। हामिद अली पप्पू शबनम का देवर लगता था। एसओ जीआरपी विजय कुमार ने बताया कि 17 जुलाई को जयपुर में गमी में शामिल होने के लिए पप्पू अपने परिवार के साथ गया था। वहीं पर खालिद भी आया था। गमी के दौरान खालिद ने भांजी के बारे में पूछ लिया था। इसी बात पर पप्पू ने खालिद के थप्पड़ भी मार दिया था। आरोपी ने बताया कि किसी ने भी उसे थप्पड़ नहीं मारा था। पहली बार सबके सामने थप्पड़ मारने से नाराज हो गया था। दूसरी तरफ शबनम देवर हामिद के खिलाफ रहती थी। घर में सबसे ज्यादा हामिद की चलती थी। हामिद ने ही बेटी की शादी उसकी इच्छा के खिलाफ जयपुर में कराई थी। यह बात उसे टीस मारती थी। इसी से आहत होकर भाई-बहन ने हत्या की साजिश रजकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी थी। जीआरपी ने फरार महिला की तलाश शुरु कर दी है। मालूम हो कि आठ नवंबर को कोतवाली नगर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी हामिद अली उर्फ पप्पू की रेलवे स्टेशन पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सभासद भाई कफील अहमद ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शादी न करने पर घर से बेदखल करने की दी थी हामिद ने धमकी एटा। जीआरपी पुलिस की जांच में सामने आया है कि घर में सबसे ज्यादा हामिद की चलती थी। ज्यादातर कारोबार, रुपया भी उन्हीं के पास रहता था। हामिद ने कफील की बेटी का निकाह जयपुर में तय किया था। कफील अहमद की पत्नी शबनम कहीं और बेटी की शादी कराना चाहती थी। शादी न करने पर हामिद ने धमकी दी थी कि उनके बताए अनुसार शादी नहीं की तो सबको बेदखल कर देंगे। इसके बाद हमीद के कहने पर शादी जयपुर में हुई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




