Etah News: मजदूरी के बहाने ले गए ले गए युवक शव मथुरा जंक्शन पर मिला,हत्या की आशंका
Etah News: मारहरा के सुल्तानपुर गांव के एक युवक की मथुरा जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मौत हो गई। उसके भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और अन्य लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। मृतक के परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और शव के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस की मौजूदगी रही।

Etah News: मारहरा, गांव सुल्तानपुर निवासी एक युवक की मथुरा जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मौत हो गई। मृतक के भाई ने युवक को मजदूरी कराने के बहाने ले जाने वाले लोगों और उसकी पत्नी के दूसरे पति समेत पांच लोगों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। घर वालों ने कार्रवाई की मांग को लेकर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। घर वाले आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कर हटाया। देर रात पुलिस की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।
थाना मारहरा के गांव सुल्तानपुर निवासी प्रभूदयाल ने तहरीर देते हुए बताया कि भाई तालेवर को 12 जुलाई की शाम गांव के दो युवक, गांव कासिमपुर, सिरसाबाद का युवक बेंगलुरु में काम करने के बहाने अपने साथ लेकर गए थे। बताया कि तालेवर की पत्नी ने उन्हे छोड़ दिया है और गांव के ही एक युवक साथ रह रही है। मृतक के भाई का आरोप है कि संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से पत्नी, आशिक ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर तालेवर की हत्या की साजिश रची। आरोप लगाया कि तालेवर को मजदूरी कराने के बहाने घर से ले गए और 18 जुलाई को भाई की हत्या कर दी और हादसा दिखाने के उद्देश्य से शव को मथुरा जंक्शन के पास रेलवे पटरी पर रख दिया गया। जानकारी मिलते ही घरवाले मथुरा पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को गांव ले आए। घरवालों ने अंतिम संस्कार से इंकार करते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों, ग्रामीणों को समझा-बुझाकर हटाया। आरोप लगाया है कि जो युवक अपने साथ ले गया था। उसने सही जानकारी नहीं दी और थैला वापस शराब के ठेका के पास दुकान में जाकर रख दिया है। थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार का कहना है कि मामला मथुरा जिले का है। शव आने पर जाम लगाने का प्रयास किया। समझा-बुझाकर परिजनों को शांत किया है। देररात अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस मौजूद रही है।


