Etah News: अलीगंज में विकास कार्यों की बनी रूपरेखा, सभासदों से मांगे गए नए प्रस्ताव
Etah News: सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागार में विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। ईओ कृष्णकांत सरल ने कहा कि हर वार्ड में विकास कार्य होंगे। सदस्यों से कूड़ा पृथक्करण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की गई। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नगर की सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता है।

Etah News: नगर पालिका परिषद सभागार में सोमवार को हुई बैठक में नगर के विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ईओ कृष्णकांत सरल ने की। ईओ कृष्णकांत सरल ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जाएंगे, इसलिए सभासद अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं के अनुसार प्रस्ताव उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें योजनाबद्ध तरीके से शामिल किया जा सके। भासदों से अपील की गई कि वे अपने-अपने वार्डों में लोगों को कूड़ा पृथक्करण के प्रति जागरूक करें। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इसके अलावा किसानों एवं काश्तकारों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।ईओ
कृष्णकांत सरल ने कहा कि नगर के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सुजीत गुप्ता उर्फ बॉबी, लिपिक सुदेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील गुप्ता, अरुण दलपत सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं सभी सभासद उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


