
नगर पालिका जारी करेगी 200 बड़े ग्रह-जलकर बकायेदारों के खिलाफ आरसी
Etah News - नगर पालिका ने वर्षों से बकाया गृह और जल कर वसूलने के लिए सख्त अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। 2010 से कर जमा न करने वाले 200 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की गई है। रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी होने के बाद तहसील प्रशासन के माध्यम से वसूली की जाएगी, जिससे शहर के विकास में मदद मिलेगी।
नगर पालिका ने वर्षों से लंबित गृह और जल कर के बकाएदारों के खिलाफ सख्त और निर्णायक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पालिका जल्द ही ऐसे बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी करने जा रही है। जिन पर पालिका का करोड़ों रुपया बकाया है। यह कार्रवाई उन बकायेदारों पर केंद्रित होगी है। इन्होंने वर्ष 2010 से अपने भवन का कर जमा नहीं किया हैं। नगर पालिका वर्षों से कर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर रही है। इसमें अब तक शहर के करीब 200 बड़े करदाताओं की लिस्ट तैयार कर ली गई है। इन्होंने पिछले डेढ़ दशक यानि वर्ष 2010 से ग्रह कर और जल कर जमा नहीं किया है।

इस काफी बड़े राजस्व के न मिलने के से पालिका के विकास कार्यों और नियमित खर्चों पर असर पड़ रहा है। नगर पालिका राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार गौरव के अनुसार 200 बड़े कर बकायेदारों की सूची बना ली गई है। इन्होंने वर्ष 2010 से अब तक ग्रह-जलकर जमा नहीं किया है। राजस्व अधिकारियों के अनुसार अब इन सभी बड़े बकायेदारों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी करने की प्रक्रिया की शुरू की जाएगी है। आरसी जारी होने के बाद यह होती कार्रवाई रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी होने के बाद संबंधित बकायादार से राजस्व वसूली की जिम्मेदारी तहसील प्रशासन को सौंप दी जाती है। तहसील स्तर से इस बकाए की वसूली सरकारी राजस्व की तरह की जाती है। इसके तहत बकायेदार की चल-अचल संपत्ति को कुर्क (जब्त) करने या नीलाम करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। तहसील स्तर से होगी राजस्व वसूली नगर पालिका कर निरीक्षक अधिकारी के अनुसार बड़े बकायेदारों की सूची और आरसी की प्रतियां संबंधित तहसील सदर को सौंपी जाएगी। इसके बाद तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम इन बकायेदारों से वसूली की कार्रवाई शुरू करेगी। इस सख्त कार्रवाई से पालिका को उम्मीद है कि बड़े पैमाने पर राजस्व की वसूली होगी। इसे शहर के विकास में उपयोग किया जा सकेगा। इस कदम से अन्य छोटे बकायेदारों को भी जल्द से जल्द अपना कर जमा करने के लिए एक कड़ा संदेश मिलेगा। पालिका ने आम जनता से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपने बकाया करों का भुगतान तुरंत करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


