Etah News: मारहरा-पीएसी रोड चौड़ीकरण कार्य होने से बेहतर-सुरक्षित होगा आवागमन

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: मारहरा विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्ग मारहरा-पीएसी रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने सोमवार को पूजा-अर्चना के साथ किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में बेहतर आवागमन और सुरक्षित यातायात को सुनिश्चित करेगी। कार्य शुभारंभ में अन्य भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Etah News: मारहरा-पीएसी रोड चौड़ीकरण कार्य होने से बेहतर-सुरक्षित होगा आवागमन

Etah News: मंगलवार को मारहरा विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्ग मारहरा-पीएसी रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन में हमारे निरंतर प्रयासों का सुखद परिणाम। मारहरा विधायक ने मंगलवार को विधानसभा मारहरा क्षेत्र के मारहरा-पीएसी रोड से मारहरा तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। शुभारंभ के दौरान उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र में बेहतर आवागमन, सुरक्षित यातायात एवं समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी। जनसुविधाओं के विस्तार और विधानसभा मारहरा के सर्वांगीण विकास के लिए हमारा संकल्प सदैव अटूट रहेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि एटा से मारहरा तक मार्ग के चौड़ीकरण से लोगों को बेहतर आवागमन और सुरक्षित यातायात के संसाधन मुहैया हो सकेंगे। कार्य शुभारंभ के दौरान मारहरा ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा, अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।