टाइल्स लगा रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

शुक्रवार को तहसील सदर में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजन राज्य आयुक्त प्रोफेसर हिमांशु शेखर ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुना और चार समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दिव्यांगजनों के मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए।

टाइल्स लगा रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

शुक्रवार को तहसील सदर में मोबाइल कोर्ट का प्रात: 10 बजे से आयोजन हुआ। जिसमें दिव्यांगजन राज्य आयुक्त प्रोफेसर हिमांशु शेखर ने मौजूद रहकर दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुना। राज्य आयुक्त ने दिव्यांगजनों की चार समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष प्राप्त प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मोबाइल कोर्ट कार्यक्रम में राज्य आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के मोबाइल कोर्ट दिव्यांगजनों के लिए एक सशक्त मंच हैं।

जहां उनकी समस्याओं का समाधान उनके निकट ही सुनिश्चित किया जा सकता है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि यह पहल दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी दिव्यांगजनों एवं स्वैच्छिक संगठनों से भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। इस दौरान एसडीएम सदर स्वेता सिंह, सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, परियोजना निदेशक डीआरडीओ सुरेंद्र कुमार गुप्ता, डीसी मनरेगा प्रभु दयाल, जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता, एआरटीओ, एलडीएम, राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।