Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsMissing Youth Found Dead After 18 Days Family Suspects Murder
18 दिन से लापता युवक का शव झाडियों में मिला, हत्या का आरोप

18 दिन से लापता युवक का शव झाडियों में मिला, हत्या का आरोप

संक्षेप: Etah News - 18 दिन से लापता युवक श्याम सिंह का शव झाड़ियों में मिला। घरवालों ने कपड़ों और स्कूटी के माध्यम से शव की पहचान की। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। युवक...

Wed, 15 Oct 2025 06:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

18 दिन से लापता युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे घरवालों ने शव की पहचान कपड़े, स्कूटी के माध्यम से की। घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शव बुरी तरह से सड़ गया है। शरीर पर केवल हडिड्यां ही रह गई हैं। कस्बा रिजोर निवासी श्याम सिंह (26) पुत्र सत्यपाल 27 सितंबर को मौसेरे भाई की पत्नी को छोड़ने के लिए घर से गांव सैदपुर मलावन गया था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। घरवालों ने काफी तलाश किया। युवक का पता नहीं चल सका। मामले में थाना रिजोर में घरवालों ने गुमशुदी भी दर्ज कराई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस के साथ-साथ घरवाले लगातार तलाश कर रहे थे। बुधवार दोपहर को युवक का शव थाना मलावन क्षेत्र में आसपुर-सकीट रोड पर झाड़ियों में पड़ा मिला। बंदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर एसओ रोहित राठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास स्कूटी भी पड़ी हुई थी। कुछ घंटे बाद ही घरवाले पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव की पहचान की। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। मलावन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मलावन पुलिस की मानें तो जिस स्थान पर शव मिला है वहां पर मोड़ भी है। पास में ही स्कूटी पड़ी हुई थी। मलावन पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एसओ रोहित राठी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में करता था नौकरी, कुछ माह पहले आ गया था घर बताया जा रहा है कि मृतक दिल्ली में नौकरी करता था। कुछ माह पहले ही वह घर पर आ गया था। वर्तमान में कोई भी काम भी नहीं कर रहा था। मृतक युवक घर पर ही रहता था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।