ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटामथुरा में गायब बच्ची का मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

मथुरा में गायब बच्ची का मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

यमुनापार थाना क्षेत्र के मावली गांव में सोमवार शाम को गायब हुई बच्ची का शव मंगलवार सुबह खेत में पड़ा मिला। आशंका है बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से गुस्साए लोगों...

मथुरा में गायब बच्ची का मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 01 Sep 2020 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुनापार थाना क्षेत्र के मावली गांव में सोमवार शाम को गायब हुई बच्ची का शव मंगलवार सुबह खेत में पड़ा मिला। आशंका है बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से गुस्साए लोगों ने अभद्रता कर दी और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम एक 9 वर्षीय बच्ची गायब हो गई। देर रात तक वापस ना आने पर परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी। मंगलवार सुबह लोगों ने बच्ची का शव खेत में पड़ा देखा। खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। बताया गया लोगों ने पुलिस के साथ की हाथापाई कर दी। जानकारी मिलने पर सीओ सदर रमेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने यहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। एक अन्य बच्ची ने पुलिस को बताया कि पड़ोस का ही एक व्यक्ति उस बच्ची को सोमवार शाम अपने साथ ले गया था। शव के पास वियर की बोतल और नमकीन के पाउच पड़े मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गये। एसएसपी ने बताया शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जाएगा और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें