ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाघर से किशोरी को ले जाकर किया दुष्कर्म

घर से किशोरी को ले जाकर किया दुष्कर्म

घर से किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म किया गया। किसी तरह से घर पहुंची किशोरी की आपबीती सुन घरवालों के होश उड़ गए। मामले की रिपोर्ट मामा ने आरोपी के...

घर से किशोरी को ले जाकर किया दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,एटाThu, 05 Nov 2020 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

घर से किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म किया गया। किसी तरह से घर पहुंची किशोरी की आपबीती सुन घरवालों के होश उड़ गए। मामले की रिपोर्ट मामा ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज कराई है।

कोतवाली देहात के एक गांव निवासी मामा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो नवंबर को आरोपी नौनी निवासी पंचमपुर भांजी को ले गया। उसके बाद साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से भांजी आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और जानकारी दी। पीड़िता की बात सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें