मेडिकल कालेज में जर्जर भवन ध्वस्तीकरण से पूर्व लोनिवि टीम ने की जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - मेडिकल कालेज में पुराने जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग को भवनों को कंडम घोषित करने के लिए पत्र भेजा गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक कार्रवाई की। ध्वस्तीकरण के बाद नए भवनों का निर्माण किया जाएगा।

मेडिकल कालेज में जर्जर भवन ध्वस्तीकरण से पूर्व लोनिवि टीम ने की जांच

मेडिकल कालेज में दशकों पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण कराया जाना है। इससे पूर्व जर्जर भवनों को लोक निर्माण विभाग से कंडम घोषित कराने को मेडिकल कालेज प्रशासन ने पत्र भेजे हैं। गुरुवार को जेई गजेन्द्र सिंह, एई के साथ महिला जिला चिकित्सालय परिसर में मौजूद सौ वर्ष से अधिक पुराने स्त्री रोग वार्ड, सीएमएस कक्ष की जांच-पड़ताल करने पहुंचे। दोनों लोक निर्माण विभाग के एई, जेई ने मेडिकल कालेज पहुंचकर जर्जर भवनों की जांच पड़ताल और नापतोल की। लोनिवि टीम ने गुरुवार को मेडिकल कालेज परिसर स्थित जिला महिला चिकित्सालय के स्त्री रोग वार्ड और सीएमएस कार्यालय को कंडम घोषित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

लोनिवि टीम ने बताया कि मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से दो भवनों को कंडम घोषित कराने के लिए पत्र भेजा गया है। पत्र के आधार पर वह दोनों भवनों की जांच पड़ताल करने आए है। जांच कर अपनी आख्या उच्चाधिकारी को सौंपेगे। उसके बाद ही इन भवनों को कंडम घोषित करने की कार्रवाई जाएगी। लोनिवि विभाग के अधिकारी पहुंचने की सूचना पर सीएमएस डा.एस चंद्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम को दोनों भवन परिसर दिखाकर जांच-पड़ताल में सहयोग किया। उन्होंने बताया परिसर में खड़े पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण कराये जाने के लिए लोक निर्माण विभाग से कंडम घोषित कराया जाएगा। इसके बाद ही इनका ध्वस्तीकरण हो सकेगा। ध्वस्तीकरण होने के बाद ही परिसर में नए भवनों के निर्माण की प्लानिंग हो सकेगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।