अलीगंज में बिजली के पोल गिरने से बड़ा हादसा टला

Apr 05, 2026 10:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - अलीगंज में रविवार शाम आई तेज आंधी के कारण चौधरी मुख्तयार सिंह कॉलेज के पास एक विशाल पेड़ बिजली की लाइनों पर गिर गया। इससे कई बिजली के पोल टूट गए और एक ईको कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के बाद यातायात बाधित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति को सामान्य किया गया।

अलीगंज में बिजली के पोल गिरने से बड़ा हादसा टला

अलीगंज। रविवार शाम को आई तेज आंधी के कारण एटा-अलीगंज मार्ग पर चौधरी मुख्तयार सिंह कॉलेज के पास अचानक सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गया। पेड़ गिरते ही विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और देखते ही देखते करीब आधा दर्जन बिजली के पोल एक-एक कर सड़क पर धराशायी हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक ईको कार अचानक इस हादसे की चपेट में आ गई। एक बिजली का पोल सीधे कार पर आ गिरा, जिससे कार का अगला शीशा टूट गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय कार में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी गनीमत यह रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। यदि तारों में करंट दौड़ रहा होता तो यह हादसा जानलेवा साबित हो होता और बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे के बाद एटा-अलीगंज मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद गिरे हुए पोल और पेड़ को हटाया और सड़क को साफ कराया। काफी देर बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया जा सका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।