तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

Feb 24, 2026 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - गांव भरपुरा में तीन ट्रेडर्स की दुकानों में चोरी हुई। चोरों ने दीवार तोड़कर लाखों की नकदी और सामान चुराया। सीसीटीवी में दो चोर कैद हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है। अलीगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

गांव भरपुरा तिराहा के पास एक के बाद तीन ट्रेडर्स की दुकान के ताला तोड़कर हजारों की नकदी सहित लाखों की चोरी हो गई। जानकारी मिलते ही सीओ, एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अलीगंज कसबा के भरपुरा तिराहा के पास ट्रेडर्स की दुकानें है। सोमवार रात को चोरों ने एक के बाद तीन ट्रेडर्स की दुकानों को निशाना बनाया। पहले चोरों ने नीरज ट्रेडर्स के यहां से करीब 45 हजार रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने दीवार तोड़कर बगल की दुकानों तक रास्ता बनाया।

बालाजी ट्रेडर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी की। पवन ट्रेडर्स की दुकान से भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पवन ट्रेडर्स की माने तो लाखों रुपये का सामान, नकदी चोरी हुई है। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान की दीवार टूटी हुई मिली और अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। गल्ला में रखी नकदी नहीं थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही सीओ राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। डायल- 112, कोतवाली अलीगंज पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल कर रही है। चोरों को तलाश किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो चोर बताया जा रहा है कि नीरज ट्रेडर्स में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर कैद हो गए। चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे कै। कैमरे में आने के बाद अपने-आप को छिपाते हुए दिख रहे है। पुलिस ने दावा किया है कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। एक दिन पहले शराब के ठेका से चोरी बता दें कि एक दिन पहले ही ससौता स्थित देशी शराब के ठेका से चोरी हुई थी। चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। चोरों ने अनुज्ञापी की बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे वह घायल हो गए थे। अलीगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। अलीगंज पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।