Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsMass Marriage Scheme 81 Couples Receive Gifts in Aliganj Block
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 81 जोड़ों को मिले उपहार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 81 जोड़ों को मिले उपहार

संक्षेप:

Etah News - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अलीगंज ब्लॉक में 81 नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक, भाजपा नेता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नवविवाहितों को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की गई, जिसमें विभिन्न घरेलू सामान शामिल हैं।

Wed, 5 Nov 2025 09:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक अलीगंज में विवाह संपन्न कराने के बाद नवविवाहित जोड़ों को शासन से निर्धारित वैवाहिक उपहार सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 81 नवविवाहित जोड़ों को सामग्री प्रदान की गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक परिसर में किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, डॉ. अशोक रतन शाक्य एवं भाजपा नेता जितेंद्र सिंह राठौर, जीतू राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक विकास अधिकारी शिवशंकर शर्मा ने की। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सामग्री सूची में स्टील का बर्तन सेट, डिनर सेट, रजाई, गद्दा, तकिया, सिलाई मशीन, कुर्सी-टेबल, घड़ी, पंखा, बर्तन सेट, साड़ी, सूट, चांदी की पायल व बिछिया, प्रेस, ट्रॉली बैग सहित कुल 24 प्रकार की वस्तुएं दी गईं। सामग्री की आपूर्ति शासन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की गई थी। इएडीओ पंचायत, एडीओ समाज कल्याण, प्रधानगण, सचिव एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सामूहिक विवाह योजना उनमें से एक अत्यंत उपयोगी योजना है। इससे समाज के हर वर्ग को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिलता है।