दहेज की खातिर हुई थी विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज
दहेज की खातिर विवाहिता की आग लगाकर हत्या कर की थी। जानकारी होने पर भाई ने ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ...
दहेज की खातिर विवाहिता की आग लगाकर हत्या कर की थी। जानकारी होने पर भाई ने ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
फिरोजाबाद थाना रसूलपुर के सतीशनगर निवासी अरविंद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छह साल पूर्व बहन सरिता (30) की शादी आरोपी ससुर रामफूल निवासी जरानीकलां सकरौली के बेटे के साथ की थी। आरोप है कि दहेज की खातिर बीस मार्च को ससुरालीजनों ने बहन की आग लगाकर हत्या कर दी और मौके से भाग गए। जानकारी पर गांव पहुंचे। घटना की जानकारी हुई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सकरौली कृतपाल सिंह ने बताया कि ससुरालीजन घर से फरार है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।