गांव-गांव में विशेष कैंप लगाकर किसानों का करे पंजीकरण
Etah News - नवीन तहसील में एसडीएम जगमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री अब हर किसान के लिए अनिवार्य है और इसे प्राथमिकता से पूरा किया जाना चाहिए। सभी अधिकारियों को किसानों का पंजीकरण कराने के लिए विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया गया।

नवीन तहसील के एसडीएम कार्यालय में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत एसडीएम जगमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री अब हर किसान के लिए अनिवार्य है और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी गांव-गांव में विशेष कैंप लगाकर किसानों का पंजीकरण कराने का हर संभव प्रयास करें ताकि कोई भी पात्र किसान सरकार की योजना से वंचित न रह सके। बताया कि भविष्य में सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक होगी। कैंप के दौरान किसानों को जागरूक किया जाए और उन्हें रजिस्ट्री के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए।
अभियान में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। बैठक में तहसीलदार संजय सिंह, खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा, टीएसी, पूर्ति निरीक्षक हरीश रंजन, जैथरा पूर्ति निरीक्षक, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


