Etah News: तेल के टैंकर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: एटा में माया पैलेस चौराहे के पास रविवार शाम को एक टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि टैंकर खाली था। दमकल विभाग की टीम ने समय पर आग पर काबू पाया। घटना में किसी भी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है。

Etah News: तेल के टैंकर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Etah News: एटा, माया पैलेस चौराहे के पास रविवार शाम टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। शहर के बीचों-बीच टैंकर में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय टैंकर खाली था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया है।मामला रविवार शाम का है। माया पैलेस चौराहे के पास टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। तेल का टैंकर होने के कारण आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि टैंकर में आग लगते ही चालक और क्लीनर भी कूद गए और अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि टैंकर में पेट्रोलियम पदार्थ भरा नहीं था नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी मिलते ही नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच में जुट गई है। टैंकर को सड़क से हटवाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।