
कोडिन सिरप बेचकर कर रहे थे कमाई
Etah News - पंजाब में 25 लाख रुपये के सिरप की बरामदगी के मामले में पुलिस ने प्रमोद और जितेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। एएसपी क्राइम योगेन्द्र सिंह और सीओ नीतेश गर्ग की अगुवाई में कार्रवाई की गई। बरामद सिरप कई नशा करने वालों को बेचा गया था। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
पंजाब सिंह के तंबाकू के गोदाम में रखवा दिया और तय किया कि सिरप बेचकर आने वाली कमाई को सभी आपस में बांट लेंगे। बताया कि 13 पेटियों आरोपी प्रमोद ने अपने साथी जितेन्द्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह की गाड़ी में लोड करा दी थी। गाड़ी मे रखवाकर बेचने जा रहे थे। एएसपी क्राइम योगेन्द्र सिंह, सीओ नीतेश गर्ग मौजूद रहे। इस टीम ने कार्रवाई की कार्रवाई करने वाली टीम में सीओ अलीगंज नीतेश गर्ग के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अलीगंज राजकुमार, टीम एवं एएनटीएफ आगरा जोन प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा, संयुक्त रूप से शामिल थे। काफी माल नशा करने वालों को बेचा एसएसपी ने बताया कि बरामद की गाड़ी के जरिए पहले भी आरोपी कई पेटी बेच चुके हैं।
बताया कि मादक पदार्थ का नशा करने वाले लोगों को बेच दी हैं और शेष पेटियों को बेचने जाते समय पकड़ लिया। 25 लाख के बताए जा रहे बरामद सीरप एसएसपी ने बताया कि 47 कार्टन 5640 बोतल सिरप के बरामद हुए, जिनकी आनुमानिक कीमत 25 लाख रुपये है। पुलिस ने मैक्स पिकअप, कार, चार मोबाइल, 3900 रुपये बरामद किए हैं। बताया कि आरोपी प्रमोद पर पहले से एक मामला दर्ज है। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। अमीन भी शामिल, उसने ही गोदाम में रखवाए थे सीरप पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी अमीन भी है। प्रमोद के संपर्क अमीन पहले से था और उसने अमीन के माध्यम से गोदाम में सिरप कुछ माह पहले रखवाए थे। बताया जा रहा है कि पंजाब सिंह, अमीन आपस में रिश्ते के चाचा-भतीजे भी लगते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




