सजने लगे शिवालय, कांवड़ियों के जयकारों से गूंज रहे मार्ग

Feb 06, 2026 10:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - महाशिवरात्रि के आगमन से पहले कैलाश मंदिर की रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य शुरू हो गया है। सेवादार श्रद्धालुओं के लिए विशेष बैरिकेडिंग और लाइटिंग की व्यवस्था कर रहे हैं। जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा के रूट डायवर्जन की तैयारी कर रहा है, जबकि सामाजिक संस्थाएं कांवड़ियों के लिए जलपान और विश्राम शिविर लगा रही हैं।

सजने लगे शिवालय, कांवड़ियों के जयकारों से गूंज रहे मार्ग

महाशिवरात्रि आगमन से पूर्व शहर के प्रमुख प्राचीन शिवालय कैलाश मंदिर पर रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य शुरू हो गया है। मंदिर के सेवादार और कारीगर मंदिर की चोटी और गर्भगृह से लेकर मंदिर प्रांगण तक को भव्य रूप देने में जुटे हैं। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सेवादार श्रद्धालुओं के लिए विशेष बैरिकेडिंग और लाइटिंग की व्यवस्था कर रहे हैं। जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन की तैयारियां कर रहा है। कांवड़ रूटों पर सामाजिक संस्थाओं और शिवभक्तों द्वारा कांवड़ियों के लिए जलपान और विश्राम के शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां भक्तों की थकान मिटाने के लिए हर संभव सेवा दी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।