प्रेम प्रसंग में महिला और युवक के शव पेड़ पर लटके मिले
Etah News - एक प्रेम प्रसंग के चलते, 28 वर्षीय रोशनी देवी और 18 वर्षीय रमन ने आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच चार साल से प्रेम चल रहा था, लेकिन परिवारों के विरोध के बावजूद उनका संबंध बना रहा। रमन की शादी छह महीने पहले हुई थी, लेकिन प्यार की कमी नहीं आई। दोनों के शव एक पेड़ से लटके हुए पाए गए।

प्रेम प्रसंग में महिला और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का करीब चार वर्ष से चक्कर चल रहा था। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला तीन बच्चों की मां थी। युवक की छह माह पहले ही शादी हुई थी। थाना सकीट क्षेत्र के गांव पुरा निवासी रमन (18) रामेंद्र बघेल के घर के सामने ही रोशनी देवी (28) पत्नी जुगेंद्र सिंह का घर है। जुगेंद्र सिंह ट्रक चलाता है। रोशनी बच्चों के साथ घर पर रहती थी। रमन का रोशनी के घर पर आना जाना हो गया।
दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इस मामले की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो दोनों के परिजनों ने विरोध किया। रमन और रोशनी मिलते रहे। यह बात पूरे गांव में आम हो गई थी। करीब एक वर्ष पहले गांव में एक पंचायत बुलाई गई। पंचायत में यह तय हुआ कि अब यह दोनों अलग-अलग रहेंगे। पंचायत में यह बात तय होने के बाद रोशनी ने भी बच्चों की कसम खा ली। अब कोई संबंध नहीं रहेगा। इसी समय करीब छह माह पहले रमन की शादी कर दी गई। दोनों के प्यार में कोई कमी नहीं आई। रमन की पत्नी भी इसका विरोध करने लगी। कई बार विवाद हो गए। मंगलवार की देरशाम को रमन घर नहीं आया। परिवार के लोगों ने तलाश किया तो काई पता नहीं चल सका। कुछ देरबाद जानकारी मिली कि रोशनी भी घर पर नहीं है। रातभर हुई तलाश के बाद भी नहीं मिले। बुधवार की सुबह रमन के पिता रामेंद्र बघेल खेत पर गए तो वहां पर आम के पेड पर लटके हुए शव दिखाई दिए। शवों को देख वह पहचान कर गए यह बेटे का शव है। इसकी सूचना गांव के लोगों को दी गई। बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस ने शवों को नीचे उतार पोस्टमार्टम कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


