ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाशिकोहाबाद में महिला को बंधक बना लाखों की लूट

शिकोहाबाद में महिला को बंधक बना लाखों की लूट

थाना क्षेत्र के कंथरी गांव में सोमवार रात महिला को बंधक बनाकर बदमाश लाखों के रुपये के आभूषण और नकदी लूट ले गए। घटना की खबर लगते ही गांव में दहशत फैल गई। लूट की घटना की जानकारी महिला के बेटे ने पुलिस...

शिकोहाबाद में महिला को बंधक बना लाखों की लूट
हिन्दुस्तान टीम,एटाMon, 09 Apr 2018 10:39 PM
ऐप पर पढ़ें

शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के कंथरी गांव में सोमवार रात महिला को बंधक बनाकर बदमाश लाखों के रुपये के आभूषण और नकदी लूट ले गए। घटना की खबर लगते ही गांव में दहशत फैल गई। लूट की घटना की जानकारी महिला के बेटे ने पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ को कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोमवार रात शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव कंथरी निवासी प्रशांत पुत्र अखिलेश की मां गरिमा देवी घर में अकेली थी। रात करीब नौ बजे के करीब लाठी-डंडों से लैस चार-पांच बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। घर में मौजूद महिला गरिमा देवी को बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने की धमकी दी। उन्होंने महिला को बंधक बनाकर घर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश एक लाख की नकदी और करीब ढाई लाख आभूषणों से भरी संदूक को उठा ले गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घबराई हुई गरिमा देवी ने आस पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशांत मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस को लूट की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं से लोगों में दहशत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें