अलीगंज में स्कूल गेट के सामने छोड़ा ट्रांसफॉर्मर बना मुसीबत

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

मोहल्ला राधा कृष्ण में पीएम श्री स्कूल के पास सड़क किनारे बिजली विभाग का मूविंग ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और छात्रों को परेशानी हो रही है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि निगम ने इसे यहां छोड़ दिया है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने ट्रांसफॉर्मर को तुरंत हटाने की मांग की है।

अलीगंज में स्कूल गेट के सामने छोड़ा ट्रांसफॉर्मर बना मुसीबत

मोहल्ला राधा कृष्ण स्थित जैन मंदिर के पास पीएम श्री स्कूल के मुख्य गेट के समीप सड़क किनारे बिजली विभाग का मूविंग ट्रांसफॉर्मर रखा है जो इन दिनों स्थानीय लोगों, राहगीरों, बच्चों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि निगम ट्रांसफॉर्मर को यहां रखने के बाद उसे उठाना भूल गया, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से सड़क किनारे रखा हुआ है, जिस स्थान पर इसे छोड़ा गया है, वहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और आम नागरिक गुजरते हैं। सड़क के किनारे भारी ट्रांसफॉर्मर रखे होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर पहले से ही यातायात का दबाव रहता है। ऐसे में ट्रांसफॉर्मर के कारण सड़क का एक हिस्सा घिर गया है, जिससे वाहनों के निकलने में दिक्कत होती है।कई बार दोपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा चालक अचानक सामने आने वाली बाधा से बचने के प्रयास में असंतुलित होते दिखाई देते हैं। लोगों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर लंबे समय तक इसी तरह सड़क किनारे पड़ा रहा तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि ट्रांसफॉर्मर को तत्काल वहां से हटाया जाए और मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाए। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग को सार्वजनिक स्थानों पर रखे गए उपकरणों की नियमित निगरानी करनी चाहिए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।