ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटास्वरोजगार के लिए 51 सहायता समूह को दिया लोन

स्वरोजगार के लिए 51 सहायता समूह को दिया लोन

गुरुवार को आर्यावर्त बैंक के तत्वाधान में स्वयं सहायता समूह लिंकेज कार्यक्रम का आयोजन कलक्ट्रेट प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में डीएम ने सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं...

स्वरोजगार के लिए 51 सहायता समूह को दिया लोन
हिन्दुस्तान टीम,एटाThu, 06 Feb 2020 11:19 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को आर्यावर्त बैंक के तत्वाधान में स्वयं सहायता समूह लिंकेज कार्यक्रम का आयोजन कलक्ट्रेट प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में डीएम ने सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं उनकी आय में वृद्धि करने पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीएम सुखलाल भारती ने कहा कि समूह के सदस्यों द्वारा बचत पर प्रमुखता से फोकस करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आवश्यक है कि महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाले जूट के बैग की सिलाई, कढ़ाई बुनाई, दोना पत्तल, मिट्टी के बर्तन, साड़ियों में फोल लगाना, खेती करना, मशरूम ब्रोकली आदि कार्य लगनशील होकर कराए जाने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान निधौली कला, अवागढ़, जलेसर आदि ब्लाकों के 51 स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को बैंक के माध्यम से सहायता के रूप में 50-50 हज़ार रुपये दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें