शट-डाउन शुरु करने से लाइनमैन को लगा करंट, आधा घंटा तक लटका रहा

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान एक लाइनमैन करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। आरोप है कि बिना सूचना के शट डाउन शुरू किया गया। घटना के बाद लाइनमैन आधे घंटे तक पोल पर झूलता रहा। साथी स्टाफ ने बिजली बंद कराकर उसे नीचे उतारा। घायल लाइनमैन को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

शट-डाउन शुरु करने से लाइनमैन को लगा करंट, आधा घंटा तक लटका रहा

बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान लाइनमैन को करंट लग गया। हादसे के बाद लाइनमैन करीब आधा घंटे तक बिजली के पोल पर झूलता रहा। आरोप है कि बिना बताए शट डाउन शुरु कर दिया। लाइन बंद कराकर लाइनमैन को नीचे उतारा गया। सोमवार रात को कोतवाली देहात फीडर क्षेत्र में महिला थाना के पास बिजली लाइन खराब हो गई थी। इस पर कार्य चल रहा था। लाइनमैन कोतवाली देहात के गांव न्यौराई निवासी रेशमपाल बिजली सही कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शट डाउन लेने के बाद लाइनमैन पोल पर चढ़े थे। वह काम कर ही रहे थे कि रात करीब नौ बजे अचानक से किसी ने शट-डाउन शुरु कर दिया।

करंट लगने से लाइनमैन झुलस गए। करीब आधा घंटा तक लाइनमैन पोल पर झूलता रहा। साथी स्टाफ फीडर पर जाकर बिजली को बंद कराया। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन को मेडिकल कॉलेज भेजा। परिजनों का आरोप है कि कार्य के दौरान बिना सूचना के शटडाउन शुरू कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में नाराजगी है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। घायल लाइनमैन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।