जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता

Feb 16, 2026 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - लिमरा इंटरनेशनल स्कूल में 12वें वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। बच्चों ने सरस्वती वन्दना, शिव तांडव और पंजाबी गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कठिन परिश्रम की आवश्यकता पर जोर दिया। स्कूल के चेयरमैन एवं प्रधानाचार्या ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता

लिमरा इन्टरनेशनल स्कूल में 12 वां वार्षिक समारोह का आयोजन किया। नन्हे मुन्ने बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए कार्यक्रमों को देख लोग अपनी तालियां बजाने से नहीं रोक सके। सोमवार को कार्यक्रम में द्वीप प्रज्जवलन के बाद बच्चों की सरस्वती वन्दना प्रस्तुति दी गई। शिव तांडव एवं पंजाबी सोंग ने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। कार्यकम में बच्चों ने जो हुनर दिखाया है यह सब इन बच्चों की और यहाँ के शिक्षकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

सीडीओ नागेन्द्र नारायन मिश्रा ने कहा कि बच्चों को निरन्तर प्रयास के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल के चेयरमैन मोहम्मद उमर एवं प्रधानाचार्या डा. शैलजा थॉमस ने अतिथियों एवं अविभावकों का अभार व्यक्त किया। एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय, सीओ सिटी कृतिका सिंह, जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विद्यालय के डायरेक्टर डा. मोहम्मद समर, मोहम्मद समीर, उपप्रधाचार्य मोहम्मद सलीम खान, प्रशासनिक अधिकारी बीनु थॉमस आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।