Etah News: 10 माह बाद भी कैलाश मंदिर लिफ्ट का सिविल निर्माण अधूरा
Etah News: एटा के कैलाश मंदिर में लिफ्ट निर्माण कार्य 10 माह बाद भी अधूरा है। 70 से 80 फीसदी काम हुआ है, जबकि तकनीकी कार्य अभी बाकी है। श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महंत धीरेंद्र कुमार झा ने कहा कि यह कार्य पिछले डीएम प्रेमरंजन सिंह की पहल से शुरू हुआ था।

Etah News: एटा, शहर के ऐतिहासिक कैलाश मंदिर में बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को गर्भ गृह तक आसानी से पहुंचाने के लिए शुरू हुआ लिफ्ट निर्माण कार्य 10 माह बाद भी अधूरा पड़ा है। कैलाश मंदिर की लिफ्ट का सिविल निर्माण कार्य अब तक केवल 70 से 80 फीसदी ही हो सका है। जबकि कि लिफ्ट को चालू करने के लिए सबसे जरूरी तकनीकी कार्य अभी पूरी तरह से बाकी है। निर्माण स्थल पर कछुआ गति से चल रहे काम को देखकर नहीं लगता कि आगामी कई महीनों तक भी श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सकेगा। कैलाश मंदिर के महंत धीरेंद्र कुमार झा एवं दर्शनार्थियों का कहना है कि तत्कालीन डीएम प्रेमरंजन सिंह के कार्यकाल में मंदिर के लिफ्ट प्रोजेक्ट को प्राथमिकता पर रखा गया था।
उनके प्रयासों से ही इस सराहनीय कार्य की शुरुआत हुई थी, ताकि दिव्यांग और वृद्ध वर्ग के श्रद्धालुओं भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने में सुगमता हो।


