जमीन विवाद में कई राउंड फायरिंग, छप्पर में लगाई आग
Etah News - गांव सफेदपुर में भूमि विवाद के चलते आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की। पुलिस के पहुंचने पर भी फायरिंग जारी रही, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। दरोगा ने पांच नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।

गांव सफेदपुर में भूमि के विवाद में आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस के पहुंचने पर भी फायरिंग जारी रही। इस दौरान झप्पर में आग लगा दी। फायरिंग से महिलाओं, ग्रामीणों में दहशत में फैल गई। जान बचाकर भागने लगे। मामले में दरोगा ने पांच नामजद, पांच अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना रिजोर के गांव सफेदपुर निवासी मुकेश कुमार और देवेन्द्र में भूमि का विवाद चल रहा है। पहले भी आपस में झगड़े हो चुके हैं और पुलिस कार्रवाई भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को आरोपी मुकेश, ओपेन्द्र, वीरेश, सुधीर, सुबोध निवासी सफेदपुर रिजोर, पांच अज्ञात आरोपी आए और जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ गई और जान बचाकर भागने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने भी फायरिंग करते हुए भाग गए। बताया जा रहा है कि भागते समय आरोपियों ने झप्पर में आग लगा दी। अन्य थाना पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ेगा। दरोगा चन्द्रवीर सिंह ने मुकेश सहित पांच नामजद, पांच अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ रिजोर प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आपस में जमीन विवाद चल रहा है। भूमि के विवाद में झगड़ा होने के बाद आरोपियों ने फायरिंग की। मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरोगा ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। नीतेश गर्ग, सीओ सकीट एटा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



