
गन्ने का मूल्य बढ़ाए जाने पर भाजपाइयों ने हर्ष जताया
Etah News - जलेसर के गांव टिकाथर में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष केशव राना ने किसान पंचायत का आयोजन किया। उन्होंने गन्ना का भाव ₹30 प्रति कुंतल बढ़ाने और आलू के बीज पर ₹800 प्रति बैग सब्सिडी की घोषणा की। किसानों की आय बढ़ाने के लिए भाजपा की ओर से की जा रही प्रयासों की सराहना की गई।
जलेसर। बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव टिकाथर में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष केशव राना एडवोकेट ने किसान पंचायत का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना के का भाव₹30 रुपये प्रति कुंतल बढाए जाने के साथ आलू के बीज पर₹800 प्रति बैग सब्सिडी दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया एवं मिष्ठान वितरण कराया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उसी के क्रम में गन्ना का एमएसपी रेट बढ़ाया गया है। इसके साथ ही आलू के बीज पर सब्सिडी दिए जाने पर किसानों को लाभ मिलेगा। आने वाले समय में किसानों को और सुविधाएं दी जाएगी।

इस दौरान दिनेश कुशवाह, रामजीलाल कुशवाह, रामकुमार शर्मा, दिनेश कुमार, पप्पू, उपेंद्र सिंह, सुमित प्रताप सिंह, अमित प्रताप सिंह, राहुल कुमार, वीरेश कुमार, अखंड प्रताप, मोतीलाल, सौरभ सिसोदिया आदि मौजूद रहे। संदीप सिंह तीसरी बार बने तहसीलदार, वकीलों ने जताया विरोध जलेसर। तहसील मुख्यालय पर रिक्त तहसीलदार के पद पर संदीप सिंह को तीसरी बार तहसीलदार का पदभार ग्रहण कराया गया। बता दे कि पूर्व में भी संदीप सिंह जलेसर तहसील के तहसीलदार पद पर रहे हैं। दूसरी बार अधिवक्ताओं से कहा सुनी के उपरांत उनका स्थानांतरण कर दिया गया था। लेकिन उसे समय से नायव तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल उनके स्थान पर कार्य देख रहे थे। जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं ने विरोध जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले दो बार अधिवक्ताओं का टकराव हो चुका है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




