सकीट में हुई खाटू श्याम भजन संध्या
Etah News - रंग भरनी एकादशी पर शुक्रवार रात मोहल्ला खरा में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ। बालाजी जागरण मंडल के कलाकारों ने मनोहारी भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। आयोजक लक्ष्मण सिंह ने फाल्गुन एकादशी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।

सकीट, हिन्दुस्तान संवाद। रंग भरनी एकादशी पर शुक्रवार रात कस्बा के मोहल्ला खरा में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें बालाजी जागरण मंडल अलीगढ़ के कलाकारों ने भगवान खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक मनोहारी भजनों को सुनाकर मंनमोहित कर दिया। भजन संध्या आयोजक लक्ष्मण सिंह ने सभी को फाल्गुन एकादशी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन गौतम सिंह, राम वर्मा, हरिओम कठेरिया, बबलू श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र शाक्य, कमल कुमार सक्सेना, सचिन वार्ष्णेय, सूरज सिंह शाक्य, अनुराग वार्ष्णेय, देवेन्द्र शाक्य, रवेन्द्र शाक्य, मुकेश कुमार शाक्य आदि सैकडों लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



