अलीगंज की काजल सिंह बनना चाहती आईएएस

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - अलीगंज की काजल सिंह ने जीडी इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं कक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉपर्स की सूची में जगह बनाई। काजल ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। वह सिविल सेवा की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। मोहल्लेवासियों ने उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया।

अलीगंज की काजल सिंह बनना चाहती आईएएस

अलीगंज की बेटी काजल सिंह जिले के टॉपर्स की सूची में शामिलकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जीडी इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा काजल सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने विद्यालय में टॉप किया बल्कि जिले की मेधावी छात्राओं में भी अपनी खास पहचान बनाई। काजल का कहना है कि इस सफलता का पूरा श्रेय उनके गुरुजनों और माता-पिता को जाता है। नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वह सिविल सेवा की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं, ताकि देश और समाज के लिए बेहतर कार्य कर सकें।

उनकी इस सोच और लक्ष्य को लेकर क्षेत्र के लोग भी उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। काजल के पिता एडवोकेट विक्रम सिंह यादव और माता रीता सिंह यादव ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों को यदि सही मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग मिले तो वह हर कठिन लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। मोहल्लेवासियों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ खुशी का इजहार करते हुए काजल की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। विद्यालय प्रबंधन ने भी काजल सिंह की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रा ने विद्यालय का मान बढ़ाया है और आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।