Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsJob Fair in Etah on November 4 for Various Positions
रोजगार मेले का आयोजन चार नवम्बर को

रोजगार मेले का आयोजन चार नवम्बर को

संक्षेप: Etah News - एटा में नगरिया मोड स्थित राजकीय पोलीटेक्निक में 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें 8-10 कंपनियों द्वारा पुरुष और महिला अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को रोजगार संगम और एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण करने के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Sun, 2 Nov 2025 10:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

एटा, नगरिया मोड स्थित राजकीय पोलीटेक्निक में चार नवम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 08-10 कम्पनियों से विभिन्न पदों पर पुरूष, महिला अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर रोजगार के लिए चयन किया जायेगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि रोजगार मेले में में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी अपना पंजीयन रोजगार संगम पोर्टल एवं एनसीएस पोर्टल पर कराकर अपनी शैक्षिक योग्यता/आयु/वर्ग के अनुसार पोर्टल पर प्रदर्शित कम्पनियों में ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर दें। छह नवंबर तक आवेदन निरस्त-अग्रसारित करे एटा, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पूर्वदशम् (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत जनपद के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन करने की पूर्वदशम् छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति दो जुलाई से 30 अक्टूबर तक तिथि निर्धारित कर दी गयी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसमें छात्रों ने किये गये ऑनलाइन आवेदन पत्रों को अन्तिम तिथि छह नवंबर तक स्कूल, विद्यालयों के स्तर से अग्रसारित, निरस्त किया जाना है। यह जानकारी जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया है कि योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश / समय सारणी वेबसाइट पर प्रदर्शित है। दशमोत्तर छात्रवृति-शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन पर कार्रवाई आज तक एटा, जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा ने बताया शैक्षणिक सत्र 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत् वंचित समस्त वर्गों के लिए 27 से 31 अक्तूबर तक पोर्टल खोला गया। जिसमें छात्रों से भरे गये आवेदन, लम्बित आवेदन पत्रों पर दो नबंवर तक अग्रसारण एवं निरस्त की कार्रवाई सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं से की जानी है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी एटा में सम्पर्क करें। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर को एटा, राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। लोक अदालत में ई&डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के अन्तर्गत वादों मोटर दुर्घटना प्रतिकर, दाण्डिक वादों, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद, विद्युत बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, दीवानी वाद, राजस्व वादों के साथ-साथ ई-चालानों से संबंधित वादों का भी निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। जनपदवासी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने-अपने वादों को चिन्हित करवाते हुए अधिकारिक वादों, मामलों को नियत एवं निस्तारित करायें।