ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटागोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जैथरा, भगदड़

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जैथरा, भगदड़

जैथरा शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार धड़ाधड़ शटर गिरा दुबक गए। ग्राहकों में भगदड़ मच गई। पूरे बाजार में दहशत फैल गई। लोग भी घरों...

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जैथरा, भगदड़
हिन्दुस्तान टीम,एटाFri, 13 Sep 2019 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जैथरा शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार धड़ाधड़ शटर गिरा दुबक गए। ग्राहकों में भगदड़ मच गई। पूरे बाजार में दहशत फैल गई। लोग भी घरों में घुस गए। जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गए। पूरे बाजार में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना जैथरा के मोहल्ला पालीवालान निवासी सुधीर उर्फ कल्लू राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे नाती प्रिंस किसी काम से मैन बाजार गया था। आरोप है कि आरोपी रजत गुप्ता निवासी शास्त्रीनगर से झगड़ा हो गया। प्रिंस ने पीड़ित को सूचना दी। पीड़ित भी पहुंच गया। आरोपी रजत गुप्ता, अपने साथी शिवकुमार निवासी नेहरूनगर, शोभिल निवासी कृष्णगंज, रानू यादव निवासी छोटी जरारी छत पर चढ़ गए। रजत गुप्ता ने कई राउंड फायरिंग की। इसमें पीड़ित, नाती बच गए। फायरिंग होने से बाजार में भगदड़ मच गई। लोगों ने दुकान में घुसकर जान बचाई। व्यापारियों ने अपने शटर गिरा लिए। एक बार को तो बाजार का माहौल ऐसा हो गया कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। जानकारी लगते ही पुलिस पहुंच गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

बाजार में हो चुकी है तीन हत्याएं

जैथरा। आज से करीब दस वर्ष पहले इसी बाजार में दिन दहाडे दुकान में घुसकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को जैसे ही फायरिंग हुई वैसे ही लोगों को यह घटना दिन याद आ गई। इसी के चलते लोगों ने दुकानों को बंद कर दिया।

पहले भी हुआ था झगड़ा, समझौता हो गया

जैथरा। बताते है कि कुछ माह पूर्व भी आपस में झगड़ा हो गया था। लोगों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया था। शुक्रवार को एक बार फिर युवा आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने फायरिंग कर दहशत फैला दी।

----वर्जन

जैथरा के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फोर्स तैनात है। डर और दहशत की कोई बात नहीं है। जो भी आरोपी है वह पकड़े जाएंगें।

संजय कुमार, एएसपी एटा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें