ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाजानलेवा बने खाली प्लाट, बालक सहित दो की डूबने से मौत

जानलेवा बने खाली प्लाट, बालक सहित दो की डूबने से मौत

एटा। हिन्दुस्तान संवाद। किशोर, मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ गया किशोर गड्ढे में जा गिरा। जानकारी देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। स्थानीय गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। घर के...

जानलेवा बने खाली प्लाट, बालक सहित दो की डूबने से मौत
हिन्दुस्तान टीम,एटाWed, 05 Sep 2018 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें

किशोर, मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ गया किशोर गड्ढे में जा गिरा। जानकारी देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। स्थानीय गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। घर के सामने खाली पड़े पानी से भरे प्लॉट में डूबकर मासूम की मौत हो गई। शव ऊपर आने पर घरवालों को जानकारी हुई।

मारहरा रोड स्थित कांशीराम कालोनी निवासी आकाश उर्फ गोलू (13) पुत्र रूपकिशोर बुधवार सुबह दोस्तों के साथ निकल आया था। मारहरा रोड स्थित एक क्लीनिक के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था। लगातार बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर गया है। सुबह करीब नौ बजे आकाश तालाब में डूब गया। साथी दोस्तों ने भागकर घरवालों को जानकारी दी। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी देने के बाद भी तीन घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। दोपहर करीब एक बजे लोगों ने खुद को शव निकाल लिया।

कोतवाली नगर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी नबाव का तीन वर्षीय बेटा आसिफ बुधवार सुबह घर से निकल आया। बताते है कि घर से कुछ दूरी पर खाली पड़ा प्लॉट है जिसमें बारिश का पानी भर गया है। मासूम घूमते हुए प्लॉट में पहुंच गया पानी में डूबने से मौत हो गई। घरवालों ने मासूम को तलाश किया। तलाश के दौरान मासूम नहीं मिला। दोपहर करीब बारह बजे मासूम का शव ऊपर आ गया। शव को देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर नगर पुलिस पहुंच गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें