जलेसर में अधिवक्ताओं का 24 दिन बाद बहिष्कार समाप्त
Etah News - जलेसर में एसडीएम भावना विमल ने बार एसोसिएशन के सामने खेद व्यक्त किया। इसके बाद बार ने न्यायालय कार्य बहिष्कार समाप्त करने का ऐलान किया। 24 दिनों के गतिरोध के बाद, एसडीएम ने सुनवाई की और अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालय में भाग लिया।

जलेसर, 24 दिनों से एसडीएम और तहसील बार एसोसिएशन के बीच चला आ रहा गतिरोध एसडीएम भावना विमल के बार के समक्ष खेद व्यक्त किया। इसके बाद बार एसोसिएशन ने न्यायालय कार्य बहिष्कार को समाप्त किये जाने का ऐलान किया। शुक्रवार को एसडीएम भावना विमल ने 24 दिन बाद न्यायालय में वादों की सुनवाई की। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव, सचिव द्विजेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को बार ने कार्य बहिष्कार के आंदोलन को तेज किये जाने को लेकर एजेंडा जारी किया गया। एसडीएम भावना विमल ने बार से समझौता वार्ता करने के लिये एक पत्र भेजा गया।
गुरुवार को बार ने आपात बैठक कर एसडीएम के आमंत्रण पर चर्चा की। बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार बार प्रतिनिधि मंडल की एसडीएम भावना विमल से वार्ता हुई। इसमें एसडीएम भावना विमल ने अधिवक्ताओ से पूर्व किये गये दुर्व्यवहार के लिये खेद प्रकट किया। न्यायालय कार्य बहिष्कार समाप्त किये जाने का आग्रह किया गया। जिस पर बार ने गुरुवार शाम को पुनः बैठक में एसडीएम न्यायालय के कार्य बहिष्कार को समाप्त करने की घोषणा की। शुक्रवार को अधिवक्ताओ ने एसडीएम न्यायालय सुनवाई में प्रतिभाग किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


